Wednesday, October 21st, 2026

पूर्व मुख्यमंत्री को कांग्रेस ने नया नाम दिया डॉ बयान सिंह

रायपुर। कोवैक्सीन को लेकर छिड़े बयानबाजी के बीच कांग्रेस नेताओं ने ट्वीटर पर पूर्व मुख्यमंत्री डा.रमनसिंह को नए नाम से संबोधित किया है डॉ बयान सिंह..। सियासी बयानबाजी के बीच डा.रमन सिंह ने लिखा था कि केंद्र की हर योजना और हर निर्णय में कांग्रेस सरकार अड़ंगा लगाकर आखिर किसे खुश करना चाह रही है।

कांग्रेस ने पलटवार करते हुए ट्वीट कर लिखा कि डॉक्टर साहब! ट्रायल के लिए जब असली स्वयं सेवकों की जरूरत थी, तब आप आगे आये थे क्या? डॉक्टर होते हुए भी बयानवीर बने रहे डॉ बयान सिंह। जनता की सुरक्षा हमारे लिए सर्वप्रथम है, ये छत्तीसगढ़ है, यहां हम दो-हमारे दो के लिए सब कुछ नहीं चलेगा। बाकि पहले से आराम तो है न?

बता दें कि छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन सिंह को पत्र लिखकर कोवैक्सीन फिलहाल अभी नहीं भेजने का अनुरोध किया है। हालांकि केंद्रीय मंत्री ने जवाब देते हुए को-वैक्सीन को सुरक्षित बताया। दूसरी ओर प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस नेताओं में बयानबाजी का दौर चल रहा है।

 

Source : Agency

पाठको की राय